समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर क्षेत्र की एक किशोरी से इंटीग्रल हॉस्पिटल में वार्ड बॉय के रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की तबियत खराब हुई। इलाज के दौरान पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
दवाए और इंजेक्शन देने का काम करता था आरोपी
जानकारी के अनुसार, किशोरी की तबियत खराब थी। उसे 9 अक्टूबर 2024 को इंटीग्रल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसे भर्ती कर लिया गया था। उसी दिन बड़े बेटे को घुटने के ऑपरेशन के
लिए भर्ती कराया गया था। बताया कि 10 अक्टूबर को बेटी को इमरजेंसी वार्ड से महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। थोड़े दिन बाद लड़की को डिस्चार्ज कर दिया गया। मगर उसका भाई वहीं भर्ती रहा। कुछ दिन बाद अक्टूबर को सभी लोग हॉस्पिटल में थे।
शर्म-डर में चुप रही पीड़िता, आरोपी हुआ गिरफ्ता
पीड़िता का कहना है कि वह रात में लगभग 9 बजे वॉशरूम के लिए निकली। तभी रेहान नाम का वार्ड बॉय उसे जबरदस्ती एक स्टडी रूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें: UP: अय्याश प्रोफेसर के छात्राओं संग 59 अश्लील Video वायरल, अच्छे नंबर-नौकरी का लालच देकर कांड..
पीड़िता ने कहा कि वह शर्म और डर से चुप रही। जब उसे पेट में दर्द हुआ और तबियत खराब हुई तो परिवार के लोग उसे डाॅक्टर के पास ले गए। जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। गुडंबा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP : कार में सेक्स रैकेट, एक युवती के साथ 6 युवक आपत्तिजनक हाल में मिले, पुलिस भी हैरान