Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking: बांदा में कुए में 11 साल का सूरज, निकाले जाने से पहले तोड़ा दम

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Breakingnews: Boy dies after falling into well in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में बछेही गांव के ओम प्रकाश का बेटा 11 साल का सूरज कुए में जा गिरा। घटना से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी भागकर वहां पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

गिरवां क्षेत्र में हुई घटना

बताते हैं कि बालक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ता था। गुरुवार की तालाब से मछली का शिकार करने के बाद घर पहुंचा। घर के पास कुए में लगे हैड़पंप में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक कुए में जा गिरा। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला गया। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के मामा राजा ने बताया कि सूरज 3 भाइयों में बड़ा था।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, पिता ने की बेटी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

बांदा कमिश्नर और DM ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ