Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Banda News: पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, परिजन बोले..

Banda News: Farmer's deadbody found hanging from tree in field

समरनीतिन्यूज, बांदा: बांदा में एक व्यक्ति का शव खेत में पेड़ से फांसी पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का हाल बेहाल है। परिजनों ने आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बताई है। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक जंगली जानवरों द्वारा फसल बर्बाद करने से दुखी थे। डिप्रेशन में आकर उन्होंने यह कदम उठा लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डिप्रेशन में थे सुलतान, यह कारण

जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव के सुलतान सिंह (48) बीती शाम घर से खेत पर गए थे। बाद में उनका शव खेत में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों ने

Banda News: बांदा में अधिवक्ता पर हमला, अंगूठी-नगदी लूटी-मुकदमा

शव को नीचे उतारा। हालांकि, बाद में पुलिस ने भी सचना पर पहुंच गई। मृतक के बड़े भाई कप्तान सिंह का कहना है कि मृतक किसान करते थे। खेत में गेहूं-चने की फसल बोई थी। कुछ दिन पहले जंगली सुअरों ने खेत बर्बाद कर दिया था। इसे लेकर वह बेहद परेशान थे।

परिवार में दो बेटी-एक बेटा

कहा कि डिप्रेशन में होने के कारण उन्होंने सुसाइड कर लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। पैलानी थानाध्यक्ष सुखराम सिंह का कहना है कि सुलतान सिंह 3 दिन से डिप्रेशन में थे। फांसी के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Update: बांदा बस हादसा, 22 घायलों में एक युवती कानपुर रेफर, हमीरपुर-लखनऊ के भी..