समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार की पैदल मजदूरों से टक्कर हो गई। 3 घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
बाइक सवार दो लोग भी घायल
जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव के छेदीलाल के बेटे कैलाश चंद्र (44) रात को कमासिन से अपने साथी रामदत्त (18) के साथ पैदल घर लौट रहे थे। पछौहा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। बाइक सवार
Banda : सेंट मैरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कालूकुआं चौराहे पर किया नुक्कड़ नाटक
दो लोग भी घाय हो गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि मृतक राजमिस्त्री का काम करते थे।
ये भी पढ़ें : UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..