Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम..

Banda : Two people died in road accidents, chaos among family members

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक दुर्घटना बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुई। वहीं दूसरी एंबुलेंस की बाइक में टक्कर लगने से हुई। दोनों ही मृतक, किसानी करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र में हुआ एक हादसा

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव के गया प्रसाद शिवहरे (45) शनिवार को खेत देखने गए थे। रात को वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरहा और मुरवल गांव के बीच

सामने से दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। बताते हैं कि गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे दीपक का कहना है कि उनके पिता खेती करते थे। पत्नी मीरा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मेडिकल कालेज में एक घायल की मौत

इसी तरह, एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव के रहने वाले नारायण (50) शनिवार दोपहर बाइक से घर जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में फुफुदी और कायल गांव के बीच एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से

बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा महामंत्री (संगठन) की मां की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे निरंजन का कहना है कि वह पहले बाहर रहकर गार्ड की ड्यूटी करते थे। 6 माह पहले ही गांव लौटे थे। यहां अब किसानी कर रहे थे। परिजनों का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : योगी के मंत्री नंदी से 2 करोड़ 8 लाख की ठगी, अधिकारियों में हड़कंप-पुलिस एक्टिव