Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अधिवक्ता पर छोटे भाई ने बेटों संग कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत से कोहराम

Banda woman murder case

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज रविवार सुबह एक अधिवक्ता पर उन्हीं के भाई ने बेटों के साथ हमला कर दिया। बीच-बचाव को आईं मृतक की वृद्ध पत्नी को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। मृतक बबेरू तहसील के अधिवक्ता थे। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार सुबह हुई घटना से परिवार में कोहराम

जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग गांव के रहने वाले शिवलोचन वर्मा (65) बबेरू तहसील में अधिवक्ता थे। वह रविवार सुबह खेतों की ओर जा रहे थे।

Advocate murdered in Banda

पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ लिखा मुकदमा

बताया जा रहा है कि तभी उनके छोटे भाई तीरथ ने अपने दो बेटों रमेश और छोटू समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर उनपर हमला बोल दिया। बताते हैं कि सभी ने उन्हें डंडों से बुरी तरह से अधमरा कर दिया। फिर कुल्हाड़ी से प्रहार करने लगे।

बांदा के समाजसेवी अमित सेठ भोलू ग्वालियर में सम्मानित

शोर सुनकर पति को पिटता देख 60 साल की सतरूपा बचाने के लिए दौड़ीं। हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। बाद में वहां से भाग गए। घायल शिवलोचन को अस्पताल ले जाया गया।

पत्नी की हालत भी इलाज के दौरान गंभीर

वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सतरूप का गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पत्नी संतरूपा ने अस्पताल में बताया कि जमीन के लिए विपक्षी विवाद कर रहे थे। उसी के चलते हत्या कर दी। थानाध्यक्ष कमासिन राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। कहा कि मृतक के पुत्र पुष्पेंद्र की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा वन विभाग की चालबाजी, कागजों में दौड़ता-मगर हकीकत में दम तोड़ता वृक्षारोपण अभियान