Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

UP : हेड कांस्टेबल का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

Body of head constable found lying in drain in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सशस्त्र पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव कानपुर के भगवतदास घाट स्थित नाले में पड़ा मिला। बताते हैं कि हेड कांस्टेबल का शव काफी सड़ चुका था। पास में मिली पुलिस की बेल्ट से पुलिस को पता चला कि शव किसी पुलिस कर्मी का है। तब पहचान हो सकी। हेड कांस्टेबल के ट्रेनी दरोगा बेटे ने फीलखाना थाने में पिता की हत्या का रिपोर्ट लिखाई है।

रिक्शा चालक की जानकारी पर खुलासा

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि भगवतदास घाट के पास नाले में एक शव पड़ा है। अज्ञात मानते हुए पुलिस ने शव छानबीन के बाद मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। काफी छानबीन के बाद एक रिक्शा वाले ने

UP : ट्रेन से कटीं तीन छात्राएं, तीनों सहेलियों ने लेटर में लिखी थी यह बात..

पुलिस को जानकारी दी कि एक सिपाही अक्सर वहां आकर कुछ लोगों के साथ शराब पीता था। इसके बाद वापस पुलिस लाइन लौट जाता था। फिर पुलिस ने पुलिस लाइन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

मूलरूप से झांसी के रहने वाले थे खेमचंद्र

तब मृतक की पहचान मूलरूप से झांसी के लहराचूरा ग्राम लारौनी के रहने वाले हेड कांस्टेबल खेमचंद्र के रूप में हुई। बताते हैं कि वह सुबह लगभग 5 बजे पुलिस लाइन से निकले। मेरठ में तैनात खेमचंद्र के प्रशिक्षु दरोगा बेटे जितेंद्र वर्मा ने

Kanpur : महिला डाॅक्टर की मेडिकल कॉलेज की 4वीं मंजिल से गिरकर मौत, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

मृतक की पहचान पिता के रूप में की। जितेंद्र ने फीलखाना थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

पुलिस अधिकारी ने कही यह बात

उधर, डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस हत्या और हादसे दोनों ही बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह प्रकरण की जांच कर रही हैं।

 

ये भी पढ़ें : UP : रात में घर में घुसकर लड़की से कर रहा था छेड़छाड़, जमकर पिटाई-अब जाएगा जेल