Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में CBSE 10वीं-12वीं में भागवत प्रसाद एकेडमी का दबदबा, ये छात्र-छात्राएं रहे अव्वल

Bhagwat Prasad Academy's CBSE 10th-12th in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : आज सीबीएसई हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। बांदा में भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी का रिजल्ट में दबदबा रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शानदार रहा। हाईस्कूल में विद्यालय के छात्र-छात्रा आदया कुशवाहा ने 96.8%, आस्था कुशवाहा 96%, अनामिका कुशवाहा 95.2%, विवेक यादव 92%, हिमेश कुशवाहा 87%, राधिका द्विवेदी 86.8%, निलेश कुमार 83.4%, प्रियांशु 83.4%, राशि मिश्रा 82% अंक हासिल किए।

कालेज के डायरेक्टर्स ने किया सम्मानित

वहीं इंटरमीडिएट में विद्यालय के छात्र-छात्रा महक सक्सेना 91.4%, अदिति पांडे 84.6%, प्रज्ञा यादव 86.2% अनन्या दयाल 81.4%, अंजली यादव 78.6%, सुयश त्रिपाठी 78.2%, आदित्य यादव 76.8%, अथर्व चतुर्वेदी 76.6%, स्वतंत्र सिंह परिहार 76.2%, अंश सिंह 75.2% हासिल कर उत्तीर्ण हुए।

यूपी बोर्ड रिजल्ट-2024 : सीतापुर का बजा डंका 10वीं में प्राची और 12वीं में शुभम बने टाॅपर

बच्चों के इस शानदार रिजल्ट के लिए विद्यालय के चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा व अंकित कुशवाहा ने उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य शिवेंद्र श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर बच्चों का मुह मीठा कराया।

ये भी पढ़ें : यूपी में चौथे चरण में 57.42% मतदान, खीरी में सबसे ज्यादा, कानपुर में सबसे कम..