समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए किसान के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, जांच में खुलासा हुआ कि किसान की हत्या उसी के बेटे ने पैसों के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी बबेरू के सीओ राजवीर सिंह ने दी।
14 मार्च को किसान का खेत पर मिला था शव
जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र में बीती 14 मार्च को पिंडारन गांव के प्रेमचंद्र पटेल (60) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव खेत पर पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच में मृतक के बेटे नीरज पटेल को
UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल
पकड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने पिता से 1 लाख रुपए मांग रहा था। न देने पर उसने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया है।
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..