समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। आज आगरा में है। कुछ घंटे पहले अमरोहा में थी। अमरोहा से जब यह यात्रा गुजरी तो मौजूदा सांसद का कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया। दरअसल, बसपा से निलंबित अमरोहा के सांसद दानिश अली की कांग्रेस से इस समय नजदीकी है। यात्रा के दौरान वह राहुल के साथ गाड़ी में मौजूद रहे।
बसपा से निलंबित और अब कांग्रेस के करीबी सांसद का विरोध
तय माना जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अमरोहा से चुनाव भी लड़ेंगे। इसी सबके बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अमरोहा में जोरदार स्वागत हुआ। इसमें शामिल होने के लिए सांसद दानिश ने भी खास तैयारी की थी।
ये भी पढ़ें : यूपी में MLC की 13 सीटों पर इस दिन मतदान, इनका पूरा हो रहा कार्यकाल..
वह पूरे समय राहुल गांधी की गाड़ी में साथ में मौजूद रहे। इस बीच अचानक कुछ लोगों ने सांसद दानिश अली का विरोध शुरू किया। इन लोगों ने हाथों में बैनर ले रखे थे जिनपर नारे लिखे थे राहुल तुमसे प्यार है लेकिन दानिश पांच साल से फरार है..। इससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप सा मच गया। आनन-फानन में सभी को पीछे किया गया। यह विरोध काफी चर्चा में बना हुआ है।
ये भी पढ़ें : अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला