Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा जेल : पड़ोसी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Two prisoners reached Banda jail found HIV positive, third found TB

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक बंदी की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बताते हैं कि बांदा के बिसंडा क्षेत्र के बिसंडी गांव के 70 साल के चंद्र कुंवर ने करीब 20 साल पहले पड़ोसी की हत्या कर दी थी। हत्या में दोष सिद्ध होने पर उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। तब से वह बांदा जेल में सजा काट रहे थे।

20 साल पहले की थी पड़ोसी की हत्या

बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उनका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोपहर को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

बांदा में दर्दनाक हादसे, ऑटो खरीदने जा रहे बाइक सवार समेत दो की मौत

वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का एक पुत्र सुनील अहमदाबाद में रहकर काम करता है। दूसरे पुत्र की डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। पत्नी सुलोचना समेत परिजनों को जब यह सूचना मिली तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी वैष्णवी गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएगी अपनी प्रतिभा..