Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक, हादसे में एक की मौत-दूसरा घायल

Accident in Banda, two including woman from Chitrakoot died

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज दो बाइकों की तेज रफ्तार में हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गए। बताते हैं कि बाइकों की रफ्तार ज्यादा थी। इसलिए बाइक चालकों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नरैनी क्षेत्र में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के रहने वाले नजीब खां (23) मोबाइल मिस्त्री थे। वह गुरुवार दोपहर बाइक से खाना खाने घर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में गोरेपुरवा के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों ही युवक घायल हो गए। दोनों को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें : Banda : बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला, दोनों लहूलुहान, यह वजह..

वहां से गंभीर हालत में नजीब को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सौतेले बेटों से अवैध संबंध-ब्लैकमेलिंग बनी महिला की खौफनाक मौत की वजह, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा