समरनीति न्यूज, चित्रकूट : पद्म विभूषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आज बड़ी बात कही। उन्होंने दावा किया है कि 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। रामभद्राचार्य ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद तो अच्छे इंसान हैं, लेकिन उनकी असंगत सबकुछ नष्ट करती है। जगद्गुरु ने पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं से सभी भारतीयों को सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि हर भारतवासी को ऐसी महिलाओं से दूर रहना चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए।
कहा- अखिलेश खुद में अच्छे इंसान, मगर असंगत..
दरअसल, तुलसी पीठ आमोदवन में प्रवास के दौरान जगदगुरु ने ये बातें कहीं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तुलना के सवाल में कहा कि योगी का परिवार शुरू से धार्मिक और ईमानदार रहा है। वहीं अखिलेश यादव स्वयं में अच्छे इंसान हैं, लेकिन असंगत के कारण उनके कार्य नष्ट हो जाते हैं।
राजभर पर हुए सवाल पर बोले, उनकी लीला वही..
पूर्व मंत्री ओपी राजभर के पहले भाजपा से गठबंधन खत्म करने और फिर से बीजेपी के साथ आने के सवाल पर कहा, उनकी लीला वही जाने। कहा कि इतना जरूर तय है कि इस बार के चुनाव में भी फिर मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। जगद्गुरु ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है।
ये भी पढ़ें : UP Politics : सपा को झटका, विधायक दारा सिंह चौहान का इस्तीफा, भाजपा में..