Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में रिटायर्ड IPS ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में..

आशा सिंह, लखनऊ : रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी डीके शर्मा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। यह घटना गोमतीनगर के विकास खंड इलाके की है।

मौके पर पुलिस को मिला सुसाइड नोट

जानकारी के अनुसार 73 साल के सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी डीके शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गोमतीनगर के विकासखंड में रहते थे। वह कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज की वजह से डिप्रेशन में भी थे।

ये भी पढ़ें : कानपुर में 15 साल के लड़के की सिर में गोली मारकर हत्या

आज उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट मौके पर छोड़ा है। इसमें डिप्रेशन को आत्महत्या की वजह बताया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में RTO विभाग की एंट्री का कमाल, बेरोकटोक दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक

बांदा में RTO विभाग की एंट्री का कमाल, बेरोकटोक दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक