समरनीति न्यूज, फतेहपुर : एक तरफा प्यार, इंकार और फिर हत्या। अपनी चचेरी बहन से एक तरफा प्यार, उससे शादी की जिद। फिर बहन के इंकार करने पर उसकी 7 टुकड़े कर जघन्य हत्या करने वाले दरिंदे को अदालत ने सजा भी सख्त दी है। फतेहपुर जिले के में हुई इस दरिंदगीपूर्ण वारदात में दोषी को अपर सत्र कोर्ट प्रथम ने शुक्रवार दोपहर उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी के इस जघन्य कृत्य के लिए सहायक शासकीय अधिवक्ता ने कोर्ट से फांसी की सजा मांगी थी। पूरा मामला फतेहपुर के मसवानी मोहल्ले में 2011 को हुआ था। इस वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया था।
29 अगस्त 2011 को घर से निकली जीनत, फिर नहीं लौटी
जानकारी के अनुसार कमरूल हुदा की बेटी फरहत फातिमा उर्फ जीनत (28) बीएड पास थी। घटना के समय वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि 29 अगस्त 2011 को 28वां रोजा था। सहायक शासकीय अधिवक्ता रहस बिहारी श्रीवास्तव का कहना है कि उसी दिन जीनत दवा लेने साइकिल से घर से निकली तो फिर लौटकर नहीं आई।
मोबाइल से खुला था राज, चचेरा भाई ही निकला हत्यारा
मोबाइल काल की डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने जांच के बाद उसके चचेरे भाई इरफान उर्फ गुड्डू को पकड़ लिया था। फिर उसी की निशानदेही पर 8 सितंबर 2011 को पक्का तालाब रोड स्थित पुलिया के नीचे से जीनत का शव 7 टुकड़ों में बरामद किया था। दरिंदे इरफान ने जीनत के शरीर के 7 टुकड़े अलग-अलग जगहों पर मिट्टी में दबाकर छिपाए थे।
जीनत के शव के 7 टुकड़े अलग-अलग मिट्टी में मिले थे दबे
बताया कि पास में ही प्लॉस्टिक की बोरी में मरने वाली युवती जीनत का पर्स व एक जोड़ी चप्पलें मिली थीं। घटना के बाद से ही दरिंदा इरफान जेल में बंद था। साक्ष्यों के आधार पर जज अखिलेश कुमार पांडेय ने आरोपी को उम्रकैद की सजा दी। साथ ही 32,400 रुपए का अर्थदंड भी लगाया। सहायक शासकीय अधिवक्ता का कहना है कि आरोपी मृतका जीनत से एक तरफा प्यार करता था। उसे परेशान करता था। शादी का प्रस्ताव रखा। इंकार करने पर उसकी हत्या कर दी थी।
इटली की इस हसीना के बैकपोज ने मलाइका अरोड़ा को किया फेल, हकीकत से चौंक जाएंगे आप
ये भी पढ़ें : बांदा में दो युवतियों की संदिग्ध हालात में मौत, एक के भाई ने लगाए हत्या के आरोप-तो दूसरी..
ये भी पढ़ें : Double Murder : बुजुर्ग दंपती की हत्या कर लाखों की नगदी-जेबर लूटे