



समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में 3 भाइयों की डूबकर मौत हो गई। बागे नदी में नहाते समय तीनों भाई नदी में डूबे। बांदा में 3 भाइयों की नदी में नहाते समय डूबकर मौत की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दो भाइयों के शव पहले मिल गए थे। एसडीआरएफ टीम ने आज तीसरे भाई आयुष (20) का शव भी बरामद कर लिया है।


बताते चलें कि दो सगे भाइयों के शव पहले ही नदी से बरामद हो चुके हैं। तीसरे मौसेरे भाई की नदी में तलाश हो रही थी। घटना से परिवारों में कोहराम मचा है।
यह है पूरा मामला

बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में दिवाली पर बेहद दर्दनाक घटना हो गई थी। नौगवां गांव के पास बागै नदी के सीमन घाट में रविवार दोपहर नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। जबकि तीसरा मौसेरा भाई लापता हो गया था।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर दुकान में घुसा-बाइक सवार समेत दो की मौत
जानकारी के अनुसार, नौगवां के रहने वाले रिषभ उर्फ रीशू (19) अपने छोटे भाई अंश (16) और मौसेरे भाई अतर्रा के गोखिया गांव निवासी आयुष (20) के साथ बागै नदी में नहाने गए थे।

पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से ऋषभ और अंश के शवों को बाहर निकाला था। थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह का कहना है कि दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई है।

उनके मौसेरे भाई की तलाश जारी थी। आज उसका शव भी बरामद कर लिया गया। उध, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित मुख्य खबर: बांदा में दर्दनाक घटना, दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत, एक भाई लापता
बांदा में दर्दनाक घटना, दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत, एक भाई लापता
