Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला

बबेरू थाने में बातचीत करते स्वास्थ्यकर्मी-सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ अस्पताल में मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की है। पुलिस ने मामले में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आोपी पहले भी इस तरह की घटना कर चुके हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट का मामला

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सुरक्षा गार्ड महेंद्र सरदार यादव का आरोप है कि जिपं सदस्य अरुण पटेल ने उनसे मारपीट की। पुलिस को बताया कि जिपं सदस्य अपने लगभग 6 साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां गार्ड ने बताया कि डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं हैं।

घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश

गार्ड का कहना है कि इतना सुनते ही जिपं सदस्य ने साथियों संग गार्ड को गालियां बकते हुए लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों के सामने सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह पटेल से भी अभद्रता की।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर: दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पांच लोग घायल 

इसके बाद सीएचसी अधीक्षक और पीड़ित गार्ड समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी रविवार सुबह कोतवाली पहुंचे। वहां कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

सीओ बबेरू ने कहा, मामले की हो रही जांच

सीओ बबेरू श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि गार्ड की तहरीर पर जिपं सदस्य समेत 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। उधर, आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। हालांकि, दूसरी ओर जिपं सदस्य अरुण पटेल ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में थाने से हथकड़ी समेत अभियुक्त फरार-महकमे में हड़कंप

बांदा में थाने से हथकड़ी समेत अभियुक्त फरार-महकमे में हड़कंप

बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान