
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में पंचायत मित्र की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव खमौरा के पुरवा निवासी नीलू का कहना है कि उनके छोटे भाई अनूप सिंह (40) गांव में पंचायत मित्र थे।

बांदा-अतर्रा हाइवे पर हुआ हादसा
शाम को महुआ ब्लाक से घर लौट रहे थे। राज्यमार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। बताया जाता है कि दूसरी बाइक पर बिसंडा के हस्तम निवासी रोहित और रामनरेश सवार थे। इस दुर्घटना में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा
गंभीर हालत में उन्हें बांदा से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में दो जुड़वां दो पुत्री आन्या व आख्या (5) हैं। घटना से पत्नी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि हादसा दो बाइकों की टक्कर से हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसे, 3 बहनों के इकलौते भाई अंशु समेत दो जिंदगियां खत्म
बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई
बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी
बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई
बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा
बांदा में दर्दनाक हादसे, 3 बहनों के इकलौते भाई अंशु समेत दो जिंदगियां खत्म
