Thursday, September 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda Panchayat Mitra Death

बांदा के अतर्रा में दर्दनाक हादसा, पंचायत मित्र की दुखद मृत्यु

बांदा के अतर्रा में दर्दनाक हादसा, पंचायत मित्र की दुखद मृत्यु

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में पंचायत मित्र की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव खमौरा के पुरवा निवासी नीलू का कहना है कि उनके छोटे भाई अनूप सिंह (40) गांव में पंचायत मित्र थे। बांदा-अतर्रा हाइवे पर हुआ हादसा शाम को महुआ ब्लाक से घर लौट रहे थे। राज्यमार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। बताया जाता है कि दूसरी बाइक पर बिसंडा के हस्तम निवासी रोहित और रामनरेश सवार थे। इस दुर्घटना में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा गंभीर हालत में उन्हें बांदा से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम त...