
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में भाइयों के बीच विवाद हो गया। बबेरू के फफूंद गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने तमंचे से चचेरे भाई को गोली मार दी। गोली चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घायल को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया।

आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
वहां से पहले बांदा मेडिकल काॅलेज और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। बबेरू सीओ ने इसकी पुष्टि की है। सीओ बबेरू का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली चलाने में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया है। सीओ ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बरसाती नाले में डूबे दो बच्चे, एक की गई जान
सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र
