
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महंगाई डायन ने अबकी बार चीनी की मिठास पर हमला बोला है। चीनी के रेट 40-45 रुपए किलो से सीधे 70-75 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। आम लोग इसे लेकर हैरान और परेशान हैं। इसी बीच सीएम योगी ने दो टूक कहा है कि अगर किसी ने चीनी की कालाबाजारी की तो खैर नहीं।
सभी जिलों के DM को चीनी गोदामों के सत्यापन के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। राज्य में चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: महंगाई डायन: रसोई गैस हुई महंगी-प्रति सिलेंडर इतने रुपए बढ़ी कीमत..
चीनी के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने सभी को हिलाकर रख दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ इसे लेकर समीक्षा बैठक की है। साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों को चीनी गोदामों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री का कहना है कि जरूरत पड़ने पर चीनी मिलों का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को जिले में पंजीकृत चीनी मिलों के साथ-साथ थोक व फुटकर विक्रेताओं के गोदामों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी
लखनऊ: कंगना के खिलाफ थाने में कांग्रेस, ‘गटर जनरेशन’ कहने पर घिरीं
कानपुर में पहले 5 स्टार होटल को मंजूरी-800 करोड़ में 6.6 एकड़ में होगा तैयार
लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया
