चीनी पर CM Yogi की दो टूक, जमाखोरी पर खैर नहीं, DM कराएं सत्यापन..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महंगाई डायन ने अबकी बार चीनी की मिठास पर हमला बोला है। चीनी के रेट 40-45 रुपए किलो से सीधे 70-75 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। आम लोग इसे लेकर हैरान और परेशान हैं। इसी बीच सीएम योगी ने दो टूक कहा है कि अगर किसी ने चीनी की कालाबाजारी की तो खैर नहीं।
सभी जिलों के DM को चीनी गोदामों के सत्यापन के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। राज्य में चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: महंगाई डायन: रसोई गैस हुई महंगी-प्रति सिलेंडर इतने रुपए बढ़ी कीमत..
चीनी के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने सभी को हिलाकर रख दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ इसे लेकर समीक्षा बैठक की है। साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों को चीनी गोदामों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए हैं...
