Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले की खबर में प्रतिकात्मक तस्वीर।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। अभी वह जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनात थीं।

विनय कुमार सिंह बने गोरखपुर नगर मजिस्ट्रेट

इसी तरह पीसीएस ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। वहीं बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को अपर जिलाधिकारी बलरामपुर के पर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में 13 IAS के तबादले, बरेली-प्रयागराज समेत कई मंडलायुक्त बदले, पढ़ें पूरी सूची

दूसरी ओर दिनेश चंद्र को बांदा में नगर मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है। वहीं दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली और विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाकर भेजा गया है। उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन 

हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन

यूपी में 13 IAS के तबादले, बरेली-प्रयागराज समेत कई मंडलायुक्त बदले, पढ़ें पूरी सूची