Saturday, July 25सही समय पर सच्ची खबर...

क्या मंत्री रामकेश निषाद के लिए विशंभर निषाद बनेंगे 2027 के चुनाव में बड़ी चुनौती?

पूर्व मंत्री विशंभ निषाद व मंत्री रामकेश निषाद।

मनोज सिंह शुमाली, बांदा: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। बांदा की दो सीटें अभी से हाॅट सीट बन रही हैं। इनमें से एक तिंदवारी विधानसभा 232 है। कुछ ही दिन पहले सपा महासचिव विशंभर निषाद ने तिंदवारी क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यालय खोला है। इससे अचानक इस सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

जनसंपर्क कार्यालय ने बढ़ाईं राजनीतिक सरगर्मियां

बताते चलें कि इस सीट से मौजूदा समय में बीजेपी के रामकेश निषाद विधायक हैं। वह 2022 में सपा के बृजेश प्रजापति 28,425 वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीते थे। इसके बाद राज्यमंत्री बने।

निषाद बाहुल्य सीट तिंदवारी, दोनों निषाद नेता

लेकन अबकी बार मंत्री रामकेश निषाद का मुकाबला सपा नेता विशंभर निषाद से है। यही वजह है कि निषाद बाहुल्य इस सीट पर चुनावी माहौल अभी से गर्म है। क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि अगर यह दोनों नेता लड़ते हैं तो कांटे का मुकाबला होगा। विशंभर निषाद की राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखें तो वह तिंदवारी से चार बार विधायक रहे हैं।

2022 में कुछ ऐसी थी चुनावी हार-जीत की गणित

2022 यूपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट सूची।

पुराने मझे हुए नेता माने जाते हैं विशंभर

दो बार यूपी में मंत्री भी रहे। उनके पास मत्स्य पालन, पशुधन, राजस्व, खनन और अंबेडकर ग्राम विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहे हैं। 1996 में 11वीं लोकसभा सांसद रहे। दो बार राज्यसभा सांसद रहे। वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। निषाद बिरादरी में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। रामकेश जलशक्ति विभाग के मौजूदा राज्यमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा 2027: विशंभर निषाद ने खोले चुनावी पत्ते, तिंदवारी से लड़ने के दिए संकेत

लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि अगर विशंभर तिंदवारी से ताल ठोकते हैं तो मौजूदा मंत्री के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे। सूत्रों की माने तो तिंदवारी से चुनाव लड़ने के लिए सपा हाईकमान से विशंभर निषाद को हरी मिल चुकी है। आने वाले समय में तिंदवारी में चुनावी टक्कर कांटे की होगी।

ये भी पढ़ें: क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

बांदा 2027: विशंभर निषाद ने खोले चुनावी पत्ते, तिंदवारी से लड़ने के दिए संकेत