Friday, July 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में वकीलों ने की दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा-ज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते अधिवक्तागण।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिवक्ता संघ के बैनर तले वकीलों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा की है। साथ ही इसे पुलिस का अमानवीय व्यवहार कहा है। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। साथ ही लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, सुधीर सिंह, अशोक दीक्षित, विवेक गौर, विनोद सिंह आदि  मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल-CJP का धरना जारी

दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा

दर्दनाक: बांदा कालूकुआं सिटी गार्डेन में पिता-पुत्र की करंट से मौत