
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं में स्थित सिटी गार्डन मैरिज लान में गुरुवार देर रात करंट से पिता और पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बताते हैं कि मृतकों में गार्ड और उनके बेटे थे। बताते चलें कि यह मैरिज लान कुछ दिन पहले बीडीए द्वारा बिना नक्शा पास अवैध रूप से बना होने की बात कहकर सील किया गया था। हालांकि, बाद में कैसे सील खुल गई। इसकी जानकारी नहीं है।
मामले की जांच में जुटी पलिस
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सिटी गार्डन मैरिज लान में गार्ड के रूप में कार्यरत बाबूलाल (58) और उनके बेटे धीरू (30) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बाबूलाल सिटी गार्डन परिसर में बने एक कमरे में ही रहते भी थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में बालिका से छेड़छाड़, पढ़ाने के बहाने आरोपी ले गया था घर-मुकदमा
गुरुवार को उनका बेटा धीरू उनसे मिलने पहुंचा था। देर रात दोनों कमरे में करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतक परिजन धर्मपाल का कहना है कि बीती रात लगभग पौने 11 बजे फोन आया।
कमरे से आईं चीखने की आवाजें
पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। बताया कि कमरे के अंदर से चीखने की आवाजें आईं। देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने सिटी गार्डन का ताला तोड़ा और कमरे में गए।
ये भी पढ़ें: Banda: मोबाइल में व्यस्त महिला की सांप के काटने से मौत-चार बच्चे..
वहां बाबूलाल और धीरू अचेत अवस्था में पड़े थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन
Banda: मोबाइल में व्यस्त महिला की सांप के काटने से मौत-चार बच्चे..
बांदा में बालिका से छेड़छाड़, पढ़ाने के बहाने आरोपी ले गया था घर-मुकदमा
चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी
