दर्दनाक: बांदा कालूकुआं सिटी गार्डेन में पिता-पुत्र की करंट से मौत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं में स्थित सिटी गार्डन मैरिज लान में गुरुवार देर रात करंट से पिता और पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बताते हैं कि मृतकों में गार्ड और उनके बेटे थे। बताते चलें कि यह मैरिज लान कुछ दिन पहले बीडीए द्वारा बिना नक्शा पास अवैध रूप से बना होने की बात कहकर सील किया गया था। हालांकि, बाद में कैसे सील खुल गई। इसकी जानकारी नहीं है।
मामले की जांच में जुटी पलिस
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सिटी गार्डन मैरिज लान में गार्ड के रूप में कार्यरत बाबूलाल (58) और उनके बेटे धीरू (30) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बाबूलाल सिटी गार्डन परिसर में बने एक कमरे में ही रहते भी थे।
...
