Wednesday, July 22सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी

गैंगरेप पीड़िता की प्रतिकात्मक फोटो

समरनीति न्यूज, चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट में आज एक गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चित्रकूट के देवांगना घाटी में बुधवार शाम एक युवती अपने किशोर दोस्त के साथ जंगल घूमने गई थी। वहां 3 युवकों ने दोनों को रोक लिया। बाद में युवती के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित युवती व उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी, एएसपी और कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस का कहना है कि युवती की रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

नयागांव (MP) से देवांगना घाटी घूमने गई थी युवती

जानकारी के अनुसार, देवांगना घाटी में बुधवार शाम मध्य प्रदेश के नयागांव की एक युवती (19) अपने दोस्त (17) के साथ बाइक से देवांगना घाटी घूमने गई थी। पीड़िता का कहना है कि एयरपोर्ट के पीछे चट्टान पर बैठकर दोनों बातें कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश

तभी बाइक से तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों ने उनसे जंगल आने का कारण पूछा। इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, तलाश में पुलिस

इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। बाद में युवती और उसके दोस्त ने 112 पर पुलिस को काॅल कर सूचना दी। सूचना पर बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: महोबा में पुजारी की नृशंस हत्या, मंदिर पहुंचे भक्तों के उड़े होश

जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, एएसपी पीयूषकांत राय, सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि युवती की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस टीमें तीनों की तलाश में जुटी हैं।

बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस