
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विजिलेंस की वाराणसी टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी की एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास हुई है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस से एक व्यवसाई ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उससे फाइल निस्तारण के लिए उपायुक्त अंबिका ने 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। यह रिश्वत जीएसटी विजिलेंस को जांच में आरोप सही मिले। बुधवार को उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें: UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..
UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..
उप निदेशक-लेखाधिकारी गिरफ्तार, 8 करोड़ का चित्रकूट मंडी घोटाला मामला
बांदा में सड़क के लिए स्कूली बच्चों का प्रदर्शन-डीएम से गुहार
