
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में सपा की सियासत इस समय गरम है। आज सपा के बलिया सांसद सनातन पांडे यहां पहुंचे। उनके दौरे को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर काफी चर्चाएं हैं। दरअसल, इसकी वजह बीते दिनों बांदा सपा सांसद श्रीमती कृष्णा पटेल और बबेरू विधायक विशंभर यादव में हुई कहासुनी है। इस कहासुनी का कथित वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम ने समाजवादी पार्टी की दूर तक फजीहत कराई थी। इसके बाद से बांदा में सपा की सियासत गरम हो गई है।
2027 के चुनाव से पहले पार्टी गंभीर
इस घटनाक्रम से पार्टी की अंदरूनी कलह भी खुलकर सामने आई। आने वाले चुनावों के लिए यह घटनाक्रम कोई अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी हाई कमान ने भी इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 53 किलो का केक
बताते चलें कि बलिया सांसद पार्टी के उन नेताओं में से हैं जो सपा मुखिया अखिलेश यादव के काफी भरोसेमंद माने जाते हैं। बलिया सांसद ने बांदा में सपाइयों की बैठक भी ली।
पार्टी नेताओं के साथ सर्किट हाउस में चर्चा
बैठक में बांदा सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद समेत लगभग सभी सपा नेता मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि बैठक में आगामी 5 अगस्त को स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप
लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि बलिया सांसद ने बांदा सांसद और विधायक में हुई कथित कहासुनी को लेकर जानकारी ली। इससे पार्टी को हुए नुकसान को लेकर आंकलन किया। अब वह पार्टी हाई कमान को इससे अवगत कराएंगे। कुछ लोग इसे डैमेज कंट्रोल भी कह रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा सपा में संग्राम, आपस में भिड़े सांसद और विधायक, सामने आई गुटबाजी
बांदा सपा में संग्राम, आपस में भिड़े सांसद और विधायक, सामने आई गुटबाजी
अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप
