
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा के चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के काफिले की एस्काॅर्ट गाड़ी को बीती रात अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बाल-बाल बच गए। एस्काॅर्ट गाड़ी में सवार तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं विधायक और उनके पूर्व सांसद पिता गंगा चरण राजपूत ने इस घटना को हत्या की साजिश बताया है।
शादी समारोह से लौटते समय घटना
साथ ही एसआईटी जांच की मांग भी की है। जानकारी के अनुसार, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार रात लगभग 12:25 बजे हमीरपुर से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। महोबा जिले के सरेला थाना क्षेत्र में बुधवार रात लगभग साढ़े 12 बजे रास्ते में यह हादसा हुआ।
विधायक बोले, मेरी हत्या की साजिश
बताते हैं कि विधायक बृजभूषण राजपूत का काफिला संकट मोचन मंदिर के पास पहुंचा। तभी सामने से आया डंपर अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी की ओर बढ़ा। विधायक के चालक ने गाड़ी को नीचे खंती में उतारकर बचा लिया।
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?
लेकिन डंपर ने पीछे चल रही एस्काॅर्ट की गाड़ी को टक्कर मार दी। उसमें सवार तीन सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। टक्कर से वाहन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद विधायक बृजभूषण ने कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची गई है।
पूर्व सांसद ने भी बेटे की हत्या की..
विधायक ने कहा कि दो महीने पहले मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डीजीपी को पत्र लिखकर जान को खतरे की जानकारी दी थी। उधर, विधायक के पिता पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने भी इसे बेटे की हत्या की साजिश बताया है।
साथ ही एसआईटी जांच की मांग की है। घटना के संबंध में खरेला थाना प्रभारी नन्हेलाल का कहना है कि डंपर चालक हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं हापुड़ की डीएस ओसीमा चौधरी? मां के गंभीर आरोप-सहारनपुर में FIR
‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम
कौन हैं हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी? मां के गंभीर आरोप-सहारनपुर में FIR
