Monday, June 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा विकास भवन के पास बड़ा हादसा, युवक व बच्ची की मौत-दो कानपुर रेफर

two killed and two refer kanpur in Major accident near VikasBhawan in BandaCity

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती रात विकास भवन के पास बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक और बच्ची की मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर रूप से घायल हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। शहर में विकास भवन के पास हुए इस हादसे में कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इसी वजह से हादसा हुआ। बाइक पर चार लोग सवार थे। पुलिस अबतक हादसा करने वाली कार का कुछ भी पता नहीं लगा पाई है।

विकास भवन के पास टक्कर मारकर भागी कार

वहीं कार की रफ्तार बेहद ज्यादा थी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। ताकि टक्कर मारकर भागी कार का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में सिपाही की नदी में डूबने से मौत-कानपुर नगर के निवासी..

जानकारी के अनुसार, कार की टक्कर से बाइक सवार अलीगंज निवासी विष्णु (27) और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं चौधरी नगर के पंचू (26) और झील का पुरवा निवासी महिला लीला (26) घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर हुए हैं। जिला अस्पताल के डॉ. आकाश सचान का कहना है कि 4 घायलों में 1 महिला, दो पुरुष और एक छोटी बच्ची शामिल थे।

हादसे वाली कार का पता नहीं लगा पाई पुलिस

मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। उधर, परिवारों में कोहराम मच गया है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा करने वाली कार का अबतक कुछ पता नहीं है।

ये भी पढ़ें: बांदा SP की सख्त कार्रवाई, बबेरू इंस्पेक्टर हटाए गए-6 और इधर से उधर

बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर

बांदा सपा में संग्राम, आपस में भिड़े सांसद और विधायक, सामने आई गुटबाजी

बांदा SP की सख्त कार्रवाई, बबेरू इंस्पेक्टर हटाए गए-6 और इधर से उधर

बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन

ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

बांदा में अवैध खनन! मानसून में बंद होने बजाए बालू खनन और तेज