Friday, June 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..

Banda Police recovered 154000 rupees from cybercriminals

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में साइबर अपराधियों ने तीन लोगों के बैंक खातों से 1.54 हजार की रकम ठग ली। साइबर ठगी की शिकायत बांदा एसपी पलाश बंसल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समय रहते सूचना पर बांदा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की ठगी की रकम वापस कराई है। उधर, रकम वापस मिलने पर तीनों पीड़ितों ने राहत की सांस ली है।

शहर के दो-बबेरू के 1 व्यक्ति को बनाया शिकार

पुलिस का कहना है कि बांदा शहर की स्वराज कॉलोनी के दिलीप कुमार अपने फोन से ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट ले रहे थे। इसी प्रयास में साइबर अपराधियों ने उन्हें एक फर्जी लिंक भेजा।

Banda Police recovered 154000 rupees from cybercriminals

लिंक भेजकर बैंक एकाउंट की पूरी जानकारी ली

फिर अपॉइंटमेंट प्रक्रिया के नाम पर उनके एकाउंट से 90 हजार हड़प लिए।

ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसी तरह शहर की आवास विकास कॉलोनी की नंदिता चौहान भी साइबर ठगी का शिकार हुईं।

ये भी पढ़ें: यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम

अपराधियों ने उन्हें आसान और जल्द लोन की बात कहकर झांसे में फंसाया। फिर प्रोसेसिंग शुल्क, फाइल चार्ज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर 42 हजार हड़प लिए।

अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर ठगा

उन्होंने भी ठगी का एहसास होने पर शिकायत की। एक अन्य मामले में बबेरु थाना क्षेत्र के राहुल को साइबर ठगों ने फोन किया। खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए अश्लील वीडियो देने का आरोप लगाते हुए धमकाया।

ये भी पढ़ें: बांदा में एक और बड़ा दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की गई जानें

फिर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हुए 22 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। राहुल ने भी शिकायत दर्ज कराई।

एएसपी शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों पीड़ितों की रकम वापस कराई।

1930 पर तत्काल करें शिकायत

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि अगर किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है। तब उसे सबसे पहला काम यह करना चाहिए कि बिना देरी किए साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत करे। या फिर अपने नजदीकी साइबर थाने/पुलिस कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराए।

ये भी पढ़ें: यूपी में पत्नी की मौत की खबर सुन कोलकाता में फौजी पति ने की सुसाइड

यूपी में पत्नी की मौत की खबर सुन कोलकाता में फौजी पति ने की सुसाइड