Friday, June 19सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda Police recovered 154000 rupees from cybercriminals

बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..

बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में साइबर अपराधियों ने तीन लोगों के बैंक खातों से 1.54 हजार की रकम ठग ली। साइबर ठगी की शिकायत बांदा एसपी पलाश बंसल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समय रहते सूचना पर बांदा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की ठगी की रकम वापस कराई है। उधर, रकम वापस मिलने पर तीनों पीड़ितों ने राहत की सांस ली है। शहर के दो-बबेरू के 1 व्यक्ति को बनाया शिकार पुलिस का कहना है कि बांदा शहर की स्वराज कॉलोनी के दिलीप कुमार अपने फोन से ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट ले रहे थे। इसी प्रयास में साइबर अपराधियों ने उन्हें एक फर्जी लिंक भेजा। लिंक भेजकर बैंक एकाउंट की पूरी जानकारी ली फिर अपॉइंटमेंट प्रक्रिया के नाम पर उनके एकाउंट से 90 हजार हड़प लिए। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसी तरह शहर की आवास विकास कॉलोनी की नंदिता चौहान भी साइबर ठगी का शिकार हुईं। ...