
समरनीति न्यूज, डेस्क: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आग लग गई। आग में कम से कम 21 लोगों की जलकर मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। यह आग बिल्डिंग में स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम के होटल और नीचे चल रहे लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में लगी। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में फेल गई।
लगभग कई लोग अस्पताल में भर्ती
दिल्ली पुलिस की प्रेस रिलीज में इसकी पुष्टि की गई है। कहा गया है कि आज सुबह लगभग 8:40 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग की सूचना मिली। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया।
ये भी पढ़ें: छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात
फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस, अग्निशमन सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के लोगों ने 40 लोगों की जान बचाई।
ये भी पढ़ें: यूपी के पूर्णकालिक DGP बने IPS राजीव कृष्ण-चार साल का इंतजार खत्म
वहीं इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है। 39 मरीजों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है।
Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’
बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..
गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर स्प्रिंट में रचा इतिहास, 10.09 सेकंड का बनाया रिकॉर्ड
