Wednesday, May 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!

Overloading by Madhya Pradesh mafia ruins UP roads in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: मध्य प्रदेश के बालू खनन माफियाओं का ओवरलोडिंग सिंडीकेट यूपी की सड़कों को बर्बाद कर रहा है। यूपी सरकार को इससे करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश से बांदा के गिरवां, मटौंध क्षेत्रों में होकर रोज सैकड़ों बालू लदे ओवरलोड ट्रकों-डंपरों की यूपी में इंट्री होती है। एमपी के खनन से उत्तर प्रदेश सरकार को किसी तरह के राजस्व का लाभ नहीं है। मगर यूपी की करोड़ों की सड़कें इस एमपी की इस ओवरलोडिंग की भारी कीमत चुका रही हैं।

बांदा के RTO विभाग और दो थानों की पुलिस पर उठते सवाल

बांदा का आरटीओ विभाग और बार्डर के थानों की पुलिस ओवलोडिंग माफियाओं के सिंडीकेट की सहायक नजर आ रही हैं। सूत्रों बताते हैं कि आरटीओ विभाग और पुलिस की प्रभावित कार्यशैली के चलते मध्य प्रदेश का ओवरलोडिंग सिंडीकेट फलफूल रहा है।

Overloading by Madhya Pradesh mafia ruins UP roads Banda

गिरवां और मटौंध बार्डर से रोज सैकड़ों ओवरलोड ट्रक-डंपरों की इंट्री

दरअसल, एमपी के माफियाओं का यह ओवरलोडिंग का पूरा सिंडीकेट सिस्टम से  संचालित हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि सिंडीकेट के गुर्गे बांदा के प्रशासनिक विभागों में गहराई तक जड़े जमा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बेलगाम ओवरलोडिंग : बांदा में कोड वर्ड बोलिए-ओवरलोड निकालिए ! ऐसे पास हो रहे सैकड़ों ट्रक

खासकर आरटीओ विभाग और खनिज विभाग में। बार्डर के थानों की पुलिस की भूमिका भी दागदार बताई जाती है। हाल यह है कि बांदा के आरटीओ विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस सिंडीकेट की पहुंच है। वहीं गिरवां-मटौंध पुलिस की कारगुजारी छिपी नहीं है।

क्या बिना अधिकारियों की सहमति सैकड़ों ओवरलोड ट्रकों की इंट्री संभव?

गिरवां थाना क्षेत्र से मध्य प्रदेश बार्डर से सटी बालू खदानों से रोज सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड बालू लदे ट्रक-डंपर यूपी में इंट्री करते हैं। क्या बिना पुलिस की सहमति के यह संभव हो सकता है?

यह हाल तब है जब बांदा में इससे जुड़े मामले में एक पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक का निलंबन हो चुका है। एक पूर्व कोतवाली प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

कई पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं। इसके बावजूद ओवरलोडिंग का खेल जारी है। इसकी कीमत सरकार को सड़कों की बर्बादी के रूप में चुकानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम 

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबने से 3 बालकों की मौत

यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड गर्मी से बेहाल

बांदा में हाइवे पर स्काॅर्पियो-डंपर में भीषण टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

यूपी में दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, इन जिलों में तैनाती..