Sunday, May 24सही समय पर सच्ची खबर...

भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..

UP weather update latest news

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। कल से यूपी में नौतपा भी शुरू हो रहे हैं। नौतपा यानी भीषण गर्मी के 9 दिन। पूरब से पश्चिम तक मानो आग बरस रही है। उधर, शनिवार को लगातार बांदा उत्तर प्रदेश में अधिकतम 46.2 डिग्री के साथ नंबर वन पर रहा। दूसरे नंबर पर प्रयागराज 46 डिग्री और तीसरे नंबर पर झांसी 44.9 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में बारिश का भी अनुमान है।

अगले 6 दिन बाद बारिश के आसार

हालांकि, मौसम विभाग ने अगले छह दिन बाद प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में सूरज आग बरसा रहा है। तपिश और लू के थपेड़ों ने आम जनमानस को हिलाकर रख दिया है। पूरे प्रदेश ही नहीं देश में बांदा जिला अब भी सबसे गर्म बना हुआ है।

अभी कुछ दिन ऐसे ही सताएगी गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से नौतपा शुरू होने वाला है। कम से कम अगले 6 दिन आसमान से पूरी तरह आग बरसने वाली है। साथ ही छह दिन बाद पछुआ हवाएं चलने और बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?

लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 3 दिन रेड अलर्ट और उसके बाद आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। कहा है कि छह दिन बाद प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील

हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?

’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!

सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

UP: लखीमपुर खीरी में हाइवे पर भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत-कई घायल