Friday, May 22सही समय पर सच्ची खबर...

सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

FIR against MP Iqra Hasan in Saharanpur

समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर में कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर हुई है। मामले में सांसद इकरा हसन समेत 7 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह एफआईआर सहारनपुर में डीआईजी कार्यालय के बाहर सड़क जाम करने के आरोप में हुई है। घटनाक्रम बीती 19 मई का है। एफआईआर में कैराना सांसद इकरा हसन समेत 7 लोग नामजद आरोपी हैं।

यह है पूरा मामला

दरअसल, यह घटनाक्रम 19 मई को तब हुआ जब सांसद इकरा हसन जसाला गांव के मोनू कश्यप की हत्या के मामले में डीआईजी से मिलीं। सांसद के साथ में मृतक मोनू कश्यप की मां भी थीं।

ये भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं

इस दौरान सांसद का कहना था कि डीआईजी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इकरा हसन के समर्थक कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। इससे यातायात प्रभावित होने की बात कही गई।

हालांकि, उस दिन पुलिस ने इकरा हसन को हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें महिला थाने ले जाकर लगभग 10 मिनट तक बैठाया गया था। इसके बाद वहां भी सांसद इकरा के समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?

एफआईआर में जिन 7 लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें कैराना सांसद इकरा हसन के अलावा पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, तेजपाल सिंह, अजय, अनुज, सत्यपाल व शीशपाल शामिल हैं। वहीं इस एफआईआर से पश्चिमी यूपी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा  

ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..

सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं

हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?