
समरनीत न्यूज, बांदा: बांदा में लोन के लिए एक युवक खंभे पर चढ़ गया। बांदा के बबेरू में लोन के लिए एक युवक खंभे पर चढ़ गया। युवक 25 लाख लोन लेना चाहता था। उसे कोई रास्ता दिखाई नहीं दिया तो खंभे पर चढ़ गया। खंभे पर चढ़ने के बाद युवक हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा। घटनाक्रम से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
25 लाख रुपए लोन मांग रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, बबेरू में श्रंगारथोक मोहल्ले के लोटन राजपूत का बेटा सुनील हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे पर चढ़ गया। फिर वहां हंगामा करने लगा।
ये भी पढ़ें: यूपी में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार-मच गया हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..
घटना औगासी सड़क स्थित मागलीराम विद्यालय के पास की है। लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। सूचना पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: बांदा एक्सप्रेसवे हादसा, एक पल में उजड़ा परिवार, मां-बेटे समेत 4 की मौत
परिजन और पुलिसकर्मी कई घंटे तक युवक को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। काफी देर बाद पुलिस ने उसे लोन दिलाने में मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद सुनील खंभे से नीचे उतरा।
ये भी पढ़ें: झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार
बाद में पुलिस ने उसे समझाया कि लोन देना बैंक का काम है। साथ ही कहा कि जहां जरूरत होगी, पुलिस मदद करेगी। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा रहा। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा होती रही। वहीं पुलिस ने भी युवक के खंभे से उतरने के बाद राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस
बांदा में छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस
बांदा एक्सप्रेसवे हादसा, एक पल में उजड़ा परिवार, मां-बेटे समेत 4 की मौत
यूपी में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार-मच गया हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..
