Friday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में स्कूटी से छिनैती, कालूकुआं-अलीगंज के दो युवक हुए गिरफ्तार

Two youths arrested for scooter snatching in Banda city

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में स्कूटी से आकर छिनैती करने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवकों के कब्जे से छिनी गई रकम, बैंक पासबुक और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। पकड़ा गया एक युवक कालूकुआं और दूसरा युवक अलीगंज का है। पुलिस ने युवकों से छिनैती के रुपए व अन्य सामान भी बरामद किया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

13 मई को छिबांव के व्यक्ति से की थी छीनैती

जानकारी के अनुसार, बीती 13 मई को गिरवां के छिबांव के विवेक तिवारी से 2 लोगों ने स्कूटी से आकर रुपयों का बैग छीन लिया था। पीड़ित ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।

ये भी पढ़ें: बांदा में इंदिरानगर-कालूकुआं और स्टेशन से चोरी 7 बाइकों के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज से अभियुक्तों की पहचान कर दोनों को मेडिकल कालेज के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें: बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर 

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती के रुपए, बैंक के कागजात और स्कूटी बरामद करने का दावा किया है। दोनों अभियुक्तों की पहचान अमन पुत्र रामनारायण निवासी पोड़ाबाग अलीगंज, बांदा शहर, सार्थक पुत्र अशोक निवासी कालूकुआं, बांदा शहर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Banda : घर से बुला ले गए थे दोस्त-फिर नहीं लौटे नीरज, सर्वोदयनगर में अज्ञात शव का मामला

गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, दरोगा वीरेंद्र त्रिपाठी, सिपाही अश्वनी कुमार, सिपाही दिनेश शर्मा, सिपाही हर्ष तिवारी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा एक्सप्रेसवे हादसा, एक पल में उजड़ा परिवार, मां-बेटे समेत 4 की मौत 

झांसी में SDM की गाड़ी पर युवती ने लगाए ठुमके, लाल बत्ती जली-हूटर भी बजा-भौकाल टाइट-जांच शुरू

बांदा एक्सप्रेसवे हादसा, एक पल में उजड़ा परिवार, मां-बेटे समेत 4 की मौत

बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर

बांदा में इंदिरानगर-कालूकुआं और स्टेशन से चोरी 7 बाइकों के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

बांदा: सुसाइड से पहले मां को फोन, फिर एएनएम के पति ने उठाया आत्मघाती कदम