
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली से हिस्ट्रीशीटर घायल हुआ है। घायल हिस्ट्रीशीटर सगे चाचा की हत्या में जमानत पर है। उसने तीन अन्य साथियों के साथ बदौसा में सिपाही के घर में घुसकर लूटपाट की थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, एएसपी शिवराज के निर्देशन में पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में थी। बताते हैं कि आज सुबह सूचना पर पुलिस ने 2 संदिग्धों को घेरकर पूछताछ के लिए रोकने का प्रयास किया। तभी उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी।
सगे चाचा की हत्या में जमानत पर छूटा है हिस्ट्रीशीटर आदेश

जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को पुलिस को गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में बदमाशों ने लूट की बात स्वीकार की। बताते चलें कि बीती 1 मई को बदौसा के नानंदमऊ गांव में सिपाही अजयपाल के घर में 4 बदमाशों ने लूटपाट की थी।
ये भी पढ़ें: तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार
इन लोगों ने खुद को बिजलीकर्मी बताते हुए सिपाही की मां से मीटर चेक करने की बात कही। इसके बाद घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाकर नगदी, गहने लूट लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज के जरिए बदमाशों की पहचान की थी।

मुखबिर की सूचना पर आज पुलिस ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को बाइक से अतर्रा से चित्रकूट की ओर जाते समय घेरा। उक्त संदिग्धों को तुर्रा गांव के पास रोकने की कोशिश की गई। बताते हैं कि संदिग्धों ने पुलिस पर गोली चला दी।
मुठभेड़ में लूट के दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार-दो की तलाश

जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। दूसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने लूट के जेवर, तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस व बाइक बरामद की है।
ये भी पढ़ें: बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस
पुलिस का कहना है कि जिस अभियुक्त आदेश को पुलिस की गोली लगी है, वह बदौसा लूट की घटना का मुख्य अभियुक्त है। इतना ही नहीं अभियुक्त आदेश पुत्र राजकुमार निवासी पुनाहुर थाना बिसंडा (बांदा) हिस्ट्रीशीटर है।
ये भी पढ़ें: बांदा: सिपाही पर युवती के यौन शोषण के बेहद गंभीर आरोप, SP ने जांच के दिए आदेश..
इस समय वह अपने सगा चाचा की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर है। वहीं दूसरा अभियुक्त बबेरू के सत्यनियाव का उमेश पुत्र सुभाष है। बाकी दो अभियुक्तों की पुलिस तलाश में जुटी है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष बदौसा अजीत सिंह, एसओजी प्रभारी आनंद कुमार, प्रभारी सर्विलांस राजेश मौर्य आदि शामिल रहे।
बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर
बांदा में दर्दनाक हादसा: RTO ऑफिस के पास बेटे की मौत-पिता घायल, ट्रक जला
बांदा: सपा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट-सपाइयों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन-ज्ञापन
बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, शंकराचार्य पर FIR का विरोध
