Wednesday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..

Special decision of UP cabinet

समरनीतिन्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): बंगाल जीत के बाद यूपी में पाॅलिटिकल हलचल मची है।। बंगाल जीत से उत्तर प्रदेश में हलचल का कनेक्शन बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल से हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 10 से 15 मई के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी संभावनाएं हैं। बंगाल जीत से यूपी को लेकर पार्टी नेता पूरे जोश में है।

कैबिनेट विस्तार के साथ संगठन में फेरबदल भी..

दरअसल, अबतक बंगाल चुनाव में पार्टी हाईकमान पूरी तरह से व्यस्त था। यही वजह रही कि यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा। सबकुछ फाइनल होने के बाद भी रुका था। अब भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के चुनावों पर होगा।

ये भी पढ़ें: यूपी: CM के अचानक दिल्ली जाने से फिर तेज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाली 12 मई से पहले यूपी मंत्रिमंडल में विस्तार फाइनल हो सकता है। चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ उम्रदराज मंत्रियों की जगह युवा चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..

वहीं फेल साबित होने वाले मंत्रियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। पार्टी के कुछ विश्वनीय सूत्रों का कहना है कि 10 से 15 मई के बीच भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में लंबित इन कार्यों को पूरा कर सकती है।

ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

बताते चलें कि यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव पर पूरे अप्रैल में दिल्ली से लखनऊ तक बैठकों का दौर चला था। 12 और 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने लखनऊ में रहकर पूर्व प्रदेश अध्यक्षों एवं मंत्रियों से बातचीत कर फीडबैक लिया था।

UP BJP: योगी-पंकज मुलाकात और तावड़े आज लखनऊ में…चर्चाएं तेज

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

यूपी: CM के अचानक दिल्ली जाने से फिर तेज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें

फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..