
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के खुनियाव ब्लाक के रमवापुर विशुनपुर गांव में जलजीवन मिशन योजना के तहत बन रही पानी टंकी आंधी में क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा 5 मई को दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्टर लिमिटेड के कर्मचारी टंकी पर बेल्डिंग में व्यस्त थे।
मजदूर पहले ही नीचे उतर चुके थे, वरना..
तभी तेज हवा के दबाव में में टाप रूफ टूटकर नीचे लटक गया।
ये भी पढ़ें: Lakhimpur: भ्रष्टाचार-साढ़े 3 करोड़ में बनी टंकी पानी भरते ही गुब्बारे की तरह फटी-अखिलेश यादव ने कसा तंज
हालांकि, अच्छी बात यह है कि मौसम विभाग के अलर्ट के कारण मजदूर पहले ही नीचे उतर चुके थे।

इसलिए जनहानि टल गई। बताते हैं कि हैदराबाद की कंपनी द्वारा बनाई जा रही टंकी की लागत 32.41 लाख रुपए है। डेढ़ लाख लीटर पानी की स्टोरेज क्षमता वाली यह टंकी अभी बनने की प्रक्रिया में है।
ये भी पढ़ें: जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार: लखीमपुर के बाद सीतापुर में गिरी पानी की टंकी-अखिलेश यादव का तंज..
बताते चलें कि इससे पहले लखीमपुर खीरी में करोड़ों की लागत से बनने वाली पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर काफी हमला भी बोला था। हालांकि, संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी।
ये भी पढ़ें: झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार
यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, लाखों उपभोक्ताओं को राहत
जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार: लखीमपुर के बाद सीतापुर में गिरी पानी की टंकी-अखिलेश यादव का तंज..
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 95.27 प्रति डालर हुआ
पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम
