Sunday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

सिस्टर गैंग: बरेली में 3 बहनों ने फर्जी IAS बन युवक से 21 लाख ठगे, अब जेल

Sister gang of fake IAS in Bareilly

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बरेली में 3 बहनों वाले सिस्टर गैंग की एक और करतूस साने आई है। बरेली की तीन बहनों के सिस्टर गैंग ने फर्जी IAS बनकर युवक से 21 लाख रुपए ठगे हैं। बरेली के सुभाषनगर थाने में टीचर्स कॉलोनी नेकपुर के रामनिवास ने तीनों बहनों के खिलाफ FIR कराई है। वादी का आरोप है कि विप्रा को IAS बताकर उसकी ममेरी बहन दीक्षा पाठक ने उसे BDO बनवाने का झांसा दिया।

ठगी के एक दूसरे मामले तीनों बहनें इस समय जेल में..

फिर उससे 21 लाख रुपए ठग लिए। बरेली के सिस्टर गैंग के कारनामों से लोग हैरान हैं। रिपोर्ट लिखाऩे वाले रामनिवास का कहना है कि आरोपी बहनों ने उनसे साढ़े 19 लाख रुपए ऑनलाइन लिए। वहीं बाकी रकम नगद ली थी।

ये भी पढ़ें: Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार

युवक का कहना है कि इनमें से एक बहन विप्रा एडीएम लिखी गाड़ी से मिलने पहुंची थी। तभी युवक ने उसे रुपए दिए। इसके बाद काफी समय तक विप्रा, शिखा और दीक्षा उसे आश्वासन देती रहीं। मगर नौकरी नहीं दिलाई।

युवक को BDO बनवाने का झांसा देकर 21 लाख ठगे

जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। बताते चलें कि खुद को आईएएस अधिकारी बताकर युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाली तीन बहनों विप्रा शर्मा, शिखा और उनकी ममेरी बहन दीक्षा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी बहनों के पास से कैश, दस्तावेज और लक्जरी कार भी बरामद की थी। इस समय तीनों बहनें जेल में हैं। तीनों के खिलाफ फाइक एन्क्लेव की रहने वाली प्रीति लॉयल ने बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखाई थी।

ये भी पढ़ें: न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल

इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब इस सिस्टर्स गैंग के खिलाफ नया मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि अभी और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल तीनों बहनें इस समय जेल में बंद हैं। तीनों के कारनामें सुनकर पुलिस भी हैरान है।

ये भी पढ़ें: महिला से बोले ठग, 101 कदम चलने पर मिलेंगी देवी, वापस लौटीं तो सबकुछ था गायब

पुलिस का कहना है कि अंदेशा है कि अभी कुछ और मामले सामने आ सकते हैं। तीनों बहनें काफी फिल्मी स्टाइल में लोगों को चूना लगा रही थीं। अब लोगों को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी हो रही है तो सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR..

महिला से बोले ठग, 101 कदम चलने पर मिलेंगी देवी, वापस लौटीं तो सबकुछ था गायब

UP: एक्सप्रेसवे पर कार में ‘प्यार’ नए जोड़े को पड़ा भारी-टोल मैनेजर ने Video बना किया ब्लैकमेल, Viral भी..

जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा

झांसी-भोपाल: वाणिज्यकर अधिकारी के यौन उत्पीड़न में डिप्टी कमिश्नर बर्खास्त, यह है पूरा मामला..

Actress ब्रूना अब्दुल्लाह Hot Photos को लेकर सुर्खियों में छाईं

कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR..