सिस्टर गैंग: बरेली में 3 बहनों ने फर्जी IAS बन युवक से 21 लाख ठगे, अब जेल
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बरेली में 3 बहनों वाले सिस्टर गैंग की एक और करतूस साने आई है। बरेली की तीन बहनों के सिस्टर गैंग ने फर्जी IAS बनकर युवक से 21 लाख रुपए ठगे हैं। बरेली के सुभाषनगर थाने में टीचर्स कॉलोनी नेकपुर के रामनिवास ने तीनों बहनों के खिलाफ FIR कराई है। वादी का आरोप है कि विप्रा को IAS बताकर उसकी ममेरी बहन दीक्षा पाठक ने उसे BDO बनवाने का झांसा दिया।
ठगी के एक दूसरे मामले तीनों बहनें इस समय जेल में..
फिर उससे 21 लाख रुपए ठग लिए। बरेली के सिस्टर गैंग के कारनामों से लोग हैरान हैं। रिपोर्ट लिखाऩे वाले रामनिवास का कहना है कि आरोपी बहनों ने उनसे साढ़े 19 लाख रुपए ऑनलाइन लिए। वहीं बाकी रकम नगद ली थी।
ये भी पढ़ें: Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार
युवक का कहना है कि इनमें से एक बहन विप्रा एडीएम लिखी गाड़ी से मिलने पहुंची...
