Saturday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ी घटना, घर में 4 बच्चों के शव मिले-मां पर हत्या का शक

UP: deadbody of 4 children found in ambedkarnagar

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक घर में 4 बच्चों के खून से लतपत शव मिले हैं। घर में 4 बच्चों के शव मिलने की घटना अंबेडकरनगर के मोहल्ला मीरानपुर में हुई है। जिन बच्चों के शव मिले हैं उनकी हत्या का शक उन्हीं की मां पर है, जो गायब है। यह खौफनाक घटना यूपी के अंबेडकरनगर में मीरानपुर मोहल्ले में आज शनिवार दोपहर को हुई है। 4 बच्चों की हत्या का शक मां पर ही है। बताते हैं कि महिला का पति सऊदी में रहता है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

अंबेडकरनगर के मीरानपुर की घटना

चर्चा है कि वहां उसने किसी पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली है। इसी को लेकर महिला तनाव में रहती थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोपहर 3 बजे करीब घर के एक कमरे से 4 बच्चों के खून से लथपथ शव बरामद किए।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..

बच्चों की मां घर से गायब मिली है। चर्चा है कि मां ने ही घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, महरुआ के नियाज की पत्नी अपने पुत्र शफीक, सउद, उमर व पुत्री बयान के साथ मीरानपुर में रहती थीं।

ये भी पढ़ें: झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार

नियाज सऊदी अरब में बीते कई साल से रहकर नौकरी कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस फारेंसिक टीम के साथ छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम भी जांच कर रही है। बच्चों की मां गायब है। उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: खाकी पर दाग: कानपुर में छात्रा का सिपाही ने किया यौन शोषण-FIR..

उधर, घटना की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर

बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर

यूपी बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर, BJP नेता के भाइयों व भतीजे को गोलियों से भूना