
समरनीति न्यूज, बांदा: नवागत डीएम अमित आसेरी ने बांदा स्टेडियम का शनिवार शाम को निरीक्षण किया। बांदा डीएम ने स्टेडियम में चल रहे कामकाज को देखा। बांदा स्टेडियम में डीएम के निरीक्षण को लेकर खेल प्रेमियों में काफी चर्चा है। दरअसल, दुर्दशा पर आंसू बहाते बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बुरे हालात किसी से छिपे नहीं है। एक ओर बांदा का तापमान जहां पूरे प्रदेश और देश में रिकार्ड बना रहा है, वहीं बांदा स्टेडियम में खिलाड़ियों के पीने के लिए स्वच्छ पानी तक नहीं। खेल अधिकारियों की लापरवाही के चलते बांदा स्टेडियम में हालात बद से बदतर बने हैं।
नवागत डीएम ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस स्टेडियम में अधिकारी खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। वहां कितने अच्छे हालात होंगे।
पानी की समस्या से जूझता स्टेडियम
बांदा के नवागत डीएम अमित आसेरी ने 25 अप्रैल की शाम को स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

इससे खिलाड़ियों व खेल से जुड़े लोगों में स्टेडियम के बुरे हालात सुधरने की उम्मीद जगी है। खेल प्रेमियों का मानना है कि शायद डीएम के निरीक्षण से स्थिति में सुधार हो जाए।
स्टेडियम में कदम-कदम पर दुर्दशा की तस्वीरें
बताते हैं कि डीएम ने स्टेडियम के इंडोर वॉलीबॉल हाल, रिनोवेशन एवं निर्माणाधीन कबड्डी हाल का निरीक्षण किया।

साथ जिम हाल का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था और उप जिला क्रीडा अधिकारी को समय पर काम पूरा कराने को कहा। बताते चलें कि इस समय बांदा स्टेडियम में पेयजल और ग्राउंड में वाटरिंग की समस्या सबसे गंभीर है।
ये भी पढ़ें: स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही
स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही
