Wednesday, June 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: डीएम अमित आसेरी

बांदा: कांग्रेस शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

बांदा: कांग्रेस शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी के शिष्टमंडल ने आज नवागत जिलाधिकारी अमित आसेरी से भेंट की। शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ में बम्बेश्वर पर्वत पर विराजमान भगवान शंकर का चित्र सप्रेम भेंट किया। पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं से जिलाधिकारी से जिले की पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को लेकर जानकारी साझा की। केन नदी के किनारे भूरागढ़ दुर्ग 1857 की क्रांति का गवाह होने पर भी बातचीत की। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूलों का समय बदला, अब इस टाइम होगी छुट्टी.. बताते हैं कि नवागत डीएम ने भी जानकारी में रुचि ली। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा खान, सत्य प्रकाश द्विवेदी, महासचिव शोएब रिज़्वी, संतोष द्विवेदी, ईशु फैज खान आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के नि...
क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नवागत डीएम अमित आसेरी ने बांदा स्टेडियम का शनिवार शाम को निरीक्षण किया। बांदा डीएम ने स्टेडियम में चल रहे कामकाज को देखा। बांदा स्टेडियम में डीएम के निरीक्षण को लेकर खेल प्रेमियों में काफी चर्चा है। दरअसल, दुर्दशा पर आंसू बहाते बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बुरे हालात किसी से छिपे नहीं है। एक ओर बांदा का तापमान जहां पूरे प्रदेश और देश में रिकार्ड बना रहा है, वहीं बांदा स्टेडियम में खिलाड़ियों के पीने के लिए स्वच्छ पानी तक नहीं। खेल अधिकारियों की लापरवाही के चलते बांदा स्टेडियम में हालात बद से बदतर बने हैं। नवागत डीएम ने किया स्टेडियम का निरीक्षण आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस स्टेडियम में अधिकारी खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। वहां कितने अच्छे हालात होंगे। पानी की समस्या से जूझता स्टेडियम बांदा के नवागत डीएम अमित आसेरी ने 25 अप...