Sunday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर

BJP MLA AnupamaJaiswal suffered burns while burning effigies of AkhileshYadav

समरनीति न्यूज, लखनऊ: बहराइच में बीजेपी महिला विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय झुलस गया। बताते हैं कि बीजेपी की महिला विधायक अनुपमा जायसवाल अन्य नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहीं थीं। सपा मुखिया का पुतला जलाते समय बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां विधायक अनुपमा का प्राथमिक इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बहराइच में प्रदर्शन के दौरान हुई घटना

BJP MLA AnupamaJaiswal suffered burns while burning effigies of AkhileshYadav

बताते हैं कि जबतक अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आग बुझाई, तबतक महिला विधायक का चेहरा झुलस चुका था।

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..

हालांकि, अस्पताल में महिला विधायक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

BJP MLA AnupamaJaiswal suffered burns while burning effigies of AkhileshYadav

जानकारी के अनुसार, बहराइच में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी के लोग सपा मुखिया के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

इसी दौरान यह हादसा हुआ। बहराइच में डीएम आवास के पास यह प्रदर्शन चल रहा था। जानकारी पर बहराइच के डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव भी विधायक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें: लखीमपुर में 108 गैस सिलेंडर चोरी, चोरों का बड़ा कारनामा-पुलिस भी हैरान

यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..

यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

लखीमपुर में 108 गैस सिलेंडर चोरी, चोरों का बड़ा कारनामा-पुलिस भी हैरान