BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बहराइच में बीजेपी महिला विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय झुलस गया। बताते हैं कि बीजेपी की महिला विधायक अनुपमा जायसवाल अन्य नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहीं थीं। सपा मुखिया का पुतला जलाते समय बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां विधायक अनुपमा का प्राथमिक इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बहराइच में प्रदर्शन के दौरान हुई घटना
बताते हैं कि जबतक अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आग बुझाई, तबतक महिला विधायक का चेहरा झुलस चुका था।
उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..
हालांकि, अस्पताल में महिला विधायक की हालत खतरे से बाह...
